{"_id":"698f19ad6549add0c00fb52f","slug":"truck-driver-died-after-hit-by-train-in-ghazipur-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत, दो दिन पहले ही मुंबई से आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत, दो दिन पहले ही मुंबई से आया था घर
Fri, 13 Feb 2026 06:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 13 Feb 2026 06:01 PM IST
सार
Ghazipur News: हुरमुजपुर हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। दो दिन पहले ही मुंबई से वह घर आया था। वह ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर हॉल्ट के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान बल्लभ यादव (40) निवासी कुतुबपुर थाना शादियाबाद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई का नाम फेकू यादव है।
विज्ञापन
बताया कि बल्लभ यादव मुंबई में रहकर ट्रक चलाने का काम करता था। वह दो दिन पहले ही घर आया था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक की मां राधिका का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी लालमुनी देवी और बच्चों का भी रोते-रोते हाल बेहाल है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; तेज रफ्तार का कहर: गाजीपुर में बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में शख्स की मौत; परिवार में मचा कोहराम
मृतक के परिवार में एक पुत्र विकास यादव (18) और तीन पुत्रियां नेहा यादव (22), स्नेहा यादव (12) और करिश्मा यादव (8) हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।