फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck and magic collided with roadways bus, bus landed 50 feet below

रोडवेज बस में ट्रक व मैजिक ने मारी टक्कर, 50 फीट नीचे उतरी बस

Thu, 30 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Truck and magic collided with roadways bus, bus landed 50 feet below
देवकली। नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली पुल के पास सड़क किनारे ब्रेक जाम होने के बाद खड़ी रोडवेज बस में बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित मैजिक और उसके पीछे आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस पुल के नीचे 50 फीट गड्ढ़े में नदी के किनारे चली गई। संयोग रहा कि बस में केवल चालक सोया था। उसे हल्की चोटें आई। उधर हादसे के बाद ट्रक तथा मैजिक चालक वाहन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

देर रात करीब दो बजे सोनभद्र से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस का ब्रेक जाम होने के बाद चालक बस को सड़क किनारे खड़ी कर उसमें सो रहा था। तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने बस में पीछे से धक्का मार दिया। इसके कुछ देर बाद गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रहे खाली ट्रक ने भी रोडवेज बस को जोरदार धक्का मार दिया। इससे बस फोरलेन के डिवाइडर को क्रास कर दूसरे लेन में पहुंच गई और 50 फीट नीचे नदी के किनारे पर जाकर खड़ी हो गई। चोट लगने पर चालक अशोक कुमार पांडेय की नींद टूटी लेकिन उसके समझ में नहीं आया की बस कैसे नीचे की तरफ आ गई। जब वह किसी तरह सड़क पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। इधर हादसे के बाद चालक मैजिक एवं ट्रक लेकर फरार हो चुके थे। बस चालक ने घटना की जानकारी रोडवेज के कर्मचारियों की दी। इधर ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर लगी रही। संयोग था कि बस में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed