फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Troubled by abuse, the nephew along with friends murdered

Ghazipur News: गाली देने से परेशान भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर की थी चाचा की हत्या

Tue, 27 Feb 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Troubled by abuse, the nephew along with friends murdered
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सकरताली गांव के पास सड़क किनारे गेंहू के खेत में हत्याकर फेंके गए मजदूर के शव मामला का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में मृतक के भतीजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में मृतक के भतीजे ने बताया कि हत्या के मामले में जेल जाने के बाद बाहर आया चाचा उसे और उसके पिता को आए दिन गाली देने के साथ ही मारपीट कर धमकी दे रहा था, जिससे आजिज आकर उसने अपने दोनों साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक मामले में महाराजगंज तिराहे के पास से रजागंज निवासी राहुल कुमार, देवकली थाना क्षेत्र के बयेपुर निवासी सुनील कुमार और इसी गांव के निवासी अंबिका उर्फ बोस बिंद को गिरफ्तार किया गया है। राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक जितेंद्र राम (45) उसके रिश्ते में चाचा लगता था। वह 2022 में हत्या के मामले में जेल गया था और इसके बाद जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आए दिन मुझे और मेरे पिता को गाली देकर धमकाता था, जिससे मैं आजिज आकर गया था। इसकी जानकारी पिता के मौसी के लड़के सुनील कुमार को बताई। इसके बाद जितेंद्र को रास्ते से हटवाने को कहा। फिर, सुनील ने अपने ही गांव के अंबिका उर्फ बोस बिंद से राहुल को मिलवाया और इसके बाद तीनों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम किया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर गड़ासा, मृतक का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया है।
----------
पहले भी हत्या कर चुके अंबिका से हुई थी 10 हजार में डील
गाजीपुर। देवकली थाना क्षेत्र के बयेपुर निवासी अंबिका उर्फ बोस बिंद की 49 वर्ष का है। वह इसके पहले 2022 में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका था। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय के मुताबिक अंबिका ने अपने गांव के एक युवक की हत्या के मामले में जेल गया था। आरोपी राहुल से उसके रिश्तेदार ने मुलाकात कराई थी। उस समय अंबिका ने महज दस हजार रुपये में ही हत्या करने की डील किया था। हालांकि ये पैसे उसे मिल भी नहीं पाए और वो फिर से वो जेल की सलाखों की पीछे पहुंच गया।
दूसरे को फंसाने की बनाए थे योजना, एक चूक से फंस गए आरोपी
गाजीपुर। वारदात को अंजाम देने के पहले तीनों ने जबर्दस्त योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक राहुल ने बताया कि वर्ष 2022 में मोहल्ले के वीरेंद्र की मृत्यु हुई थी, जिसमे जितेंद्र राम (मृतक) पर हत्या का आरोप लगा था और वो जेल गया था। हालांकि बाहर आ गया था, ऐसे में तीनों ने योजना बनाई थी कि वो वारदात को अंजाम देने के बाद वीरेंद्र के परिवार के लोगों पर ही शक जाहिर करके बच जाएंगे। लेकिन, अंबिका ने डील के पैसे न मिलने पर मृतक का मोबाइल अपने पास रख लिया था और तीनों की बात होती थी, जिससे पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया।
शराब पिलाने के बाद ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
गाजीपुर। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र राम शराब पीता था और पल्लेदारी करता था। शरीर से भारी जितेंद्र की हत्या करने के पहले राहुल, सुनील कुमार और अंबिका उर्फ बोस बिंद ने उसे शराब पिलाने के बाद मारने का प्लान तैयार किया गया, जिसके तहत 24 फरवरी को उसे पीथापुर में स्थित देशी शराब के ठेके पर शराब पिलाया गया। उसके बाद आरोपी उसे बाइक से घुमाते हुए बबेडी ग्राम की सीमा में ले गया और वारदात को अंजाम दिए।

अंबिका के नशे में होने के कारण राहुल ने चलाया गड़ासा
गाजीपुर। पुलिस के मुताबिक गड़ासे से हत्या अंबिका उर्फ बोस को करना था। लेकिन, वह शराब पीने की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहा था। ऐसे में राहुल कुमार ने गड़ासे से जितेंद्र के सिर पर कई वार कर हत्या कर दिया। जबकि सुनील राम और अंबिका उर्फ बोस वार के दौरान मृतक को पकडे़ थे। वहीं, पूछताछ में यह बात सामने आई कि हत्या करने के शव को नीचे खेत में ढकेल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed