{"_id":"67f95b602168e68c170a7f50","slug":"triple-talaq-given-over-mobile-case-filed-against-husband-and-others-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मोबाइल पर दिया तीन तलाक, पति समेत अन्य पर केस दर्ज, पुलिस कर रही तफ्तीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मोबाइल पर दिया तीन तलाक, पति समेत अन्य पर केस दर्ज, पुलिस कर रही तफ्तीश
Fri, 11 Apr 2025 11:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:42 PM IST
सार
मोबाइल पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोप पर पति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
तीन तलाक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घुरहाबंदा कोड़री गांव निवासी अख्तरी बेगम ने अपने पति जहांगीर, सास हसीना और ननद इशरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कासिमाबाद थानाक्षेत्र के डाही गांव निवासी आरोपियों ने दहेज में बाइक न मिलने के कारण उसे प्रताड़ित करते थे। पति जहांगीर ने उसे मोबाइल फोन पर तीन बार तलाक शब्द बोलकर संबंध तोड़ दिया।
विज्ञापन
पीड़िता का निकाह वर्ष 2022 में हुआ था, जिसके बाद से ससुराल में पति चारपहिया वाहन या उसके एवज में रुपये मायके से मांगने के लिए लगातार दबाव बनाता। पति और ननद मारपीट करते और गर्भवती अवस्था में उसे एक माह पूर्व कपड़े, जेवरात देकर मायके भेज दिया गया था।
विज्ञापन
31 मार्च की देर शाम को मोबाइल पर तलाक की बात कहीं, जिसके बाद मान मनौव्वल किया गया लेकिन निष्कर्ष न निकलने पर पुलिस से गुहार लगाई। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन