फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Triple murder in Ghazipur uttar pradesh Son kills his parents and sister police reached

Triple Murder in Ghazipur: बेटे ने मां-बाप, बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, बेटी को जमीन देने से बाैखलाया था

Sun, 27 Jul 2025 02:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 02:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों को देख हत्यारा युवक भाग निकला। बताया जा रहा है कि जमीन का एक हिस्सा बेटी को देने से बेटा नाराज हो गया। इसलिए उसने मां-पिता और बहन की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Triple murder in Ghazipur uttar pradesh Son kills his parents and sister police reached
हत्या की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। यहां 35 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां-बहन और पिता को दाैड़ा-दाैड़ा कर कुल्हाड़ी से काट डाला। पड़ोसियों की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, आरोपी युवक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही घटना की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में ले लिया। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया गया है। पुलिस कई बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे थे। हमें देखकर आरोपी बेटा भाग गया। मरने वालों में शिवराम यादव (70), उनकी पत्नी जमुनी देवी (65) और बेटी कुसुम (35) है। आरोपी का नाम अभय है।
विज्ञापन

 
ट्रिपल मर्डर की सूचना पाकर घटनास्थल पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सिंगर सहित पुलिस बल पहुंच गई। माैके से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पिता ने अपनी बेटी कुसुम को 15 बिस्वा जमीन लिख दी थी। इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद हो रहा था। शिवराम के पास कुल तीन बीघा जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में फैली सनसनी

पड़ोसियों ने बताया कि 15 साल पहले कुसुम की शादी हुई थी लेकिन पति ने छोड़ दिया। तभी से वह मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। इस बीच, आठ वर्ष पहले उसकी दूसरी शादी कर दी गई थी। इसके बाद भी वह अपने मायके में दोबारा आकर रहने लगी। भाई को यह नापसंद था। यह नाराजगी तब और बढ़ गई जब शिवराम ने कुसुम को जमीन का एक हिस्सा दे दिया। अभय अपने पिता के इस फैसले से बाैखलाया हुआ था।

रविवार की सुबह इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी अभय ने मां जमुनी, पिता शिवराम और बहन कुसुम काे कुल्हाड़ी से दाैड़ा-दाैड़ा कर लहुलूहान कर दिया। पड़ोसी जब पहुंचे तो आरोपी माैके से भाग गया। तब तक गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों की माैत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed