{"_id":"5eecf56f8ebc3e433a62c204","slug":"tributes-paid-to-the-martyrs-of-galvan-valley-ghazipur-news-vns531097583","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलवां घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलवां घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
गाजीपुर। गलवां घाटी में शहीद हुए देश के जवानों को श्रद्धांजलि देने का क्रम बना हुआ है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीद जवानों की कुर्बानी का बदला लेने की मांग की जा रही है।
शहर के चंद्रशेखर नगर कालोनी में वीके पांडेय के आवास पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कवि दिनेशचंद्र शर्मा ने कहा कि चीन की इस धोखेबाजी पर देश के हर नागरिक में गुस्सा है। गलवा घाटी में 20 सैनिक शहीद हुए है जिनका बदला लिया जाना चाहिए। इसी क्रम में वीके पांडेय ने कहा कि किसी भी दुश्मन को देश के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दिया जाना चाहिए। अंत में दो मिनट का मौन रख कर सभी की आत्मा की शांति की प्रार्थना किया गया। इस मौके पर दुर्गेश राय, अंकित मिश्रा, श्याम नारायण, अजय यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में शहर के कचहरी स्थित सरजू पांडे पार्क में वीरगति को प्राप्त शहीदों के लिए दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। सभी सैनिकों की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अभिनव सिंह ने कहा कि शहीदों के परिवार वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर संजय यादव, प्रवीण पांडेय, कुंवर वीरेंद्र, रजनीश मिश्रा, रामविलास यादव, धर्मेंद्र दुबे, राहुल पांडेय, अभी मौर्य, शुभम श्रीवास्तव, बृजनाथ यादव, अंश प्रधान, मोहन कुमार रावत, दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।