फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tribute paid to tourists killed in Pahalgam terror attack

Ghazipur News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 26 Apr 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to tourists killed in Pahalgam terror attack
जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की। साथ ही कैंडल जूलुस निकालकर मृत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस हमले को पाकिस्तान द्वारा रचा गया। यह एक कायराना और सुनियोजित साजिश है, जिसका उद्देश्य देश में भावनाएं भड़काना था। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने लंका स्थित आंबेडकर पार्क से सिटी रेलवे स्टेशन तक एक कैंडल जुलूस निकाल कर इस आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की।
विज्ञापन

इस मौके पर शहरध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्रा, अजय सिंह, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू परिषद द्वारा शाम चार बजे सरजू पांडेय पार्क में आतंकियों का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं यात्रियों की श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक स्वर में न्याय की मांग करते हुए धर्म के नाम पर जिहादी आतंकियों को मिट्टी में मिलने की मांग की। इस मौके पर विपिन श्रीवास्तव, विनीत सिंह, अनुराग चौहान, रविराज, उत्तम, राजन, सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया।

सरजू पांडेय पार्क से लोग जिलाधिकारी कार्यालय तक जूलुस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते पहुंचे। इसके बाद पाकिस्तान का पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके पर भरत शर्मा, किशन विश्वकर्मा, प्रवीण संजय चौरसिया, चंद्रभान गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed