फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trees fell at 13 places on the highway, traffic remained disrupted for hours

Ghazipur News: हाईवे पर 13 स्थानों पर गिरे पेड़, आवागमन रहा घंटों बाधित

Tue, 05 Sep 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Trees fell at 13 places on the highway, traffic remained disrupted for hours
गाजीपुर। जिले में रविवार की रात 12:30 बजे तेज तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले में कई पेड़ जहां-तहां गिर पड़े।
विज्ञापन

वहीं, वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर हाइवे और सड़कों पर 13 पेड़ गिरे, जिससे आवागमन घंटों बाधित रहा। सुबह जानकारी होने पर जेसीबी से इन पेड़ों को हटवाया गया, जिसके चलते आवागम बहाल हो सका।
मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद और सदर के कठवामोड़ में रविवार की देर रात आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। जगह जगह पेड़ उखड़ने से काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई हैं। अनऊर हवाई अड्डे के पास, जंगीपुर से लावा मार्ग जाने वाले पर पेड़ गिर गया था। इससे सोमवार की सुबह बजे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण स्कूली बच्चे भी लौट गए। वहीं, बिरनोथाना क्षेत्र के भडसर गांव में तेज आंधी के कारण पेड़ उखड़ गया। इससे पेड़ के नीचे खड़ी कार तक पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ की चपेट में आकर विद्युत पोल समेत कई वाहन और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

--------
उत्तर-पश्चमी बंगाल की खाड़ी में कम के कारण यह चक्रवात आया है, जिसकी वजह से प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज व चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई। साथ ही कई जगह फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जहां कुछ जगह फसलें गिर गई है, बिजली के खम्भे भी उखड गए हैं जिसकी वजह से किसान भाइयों को नुकसान उठाना पड़ा है | आगामी समय में अभी हल्की बूंदा बांदी है।-कपिल देव शर्मा, मौसम विज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रविवार की रात आई आंधी तूफान से जिले के चारों डिविजन में विद्युत तार, पोल क्षतिग्रस्त हुआ है। एक नंबर डिविजन और दो नंबर डिविजन को सुबह चालू कर दिया गया था। तीन और चार में कहीं-कहीं कार्य चल रहा है। जो जल्द ही पूर्ण कर आपूर्ति चालू किया जाएगा। - पुरन चंद्र, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed