फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tree Uprooted by Storm; Power Lines Snapped

Ghazipur News: आंधी से गिरा पेड़, बिजली के टूटे तार

Thu, 14 May 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tree Uprooted by Storm; Power Lines Snapped
गाजीपुर। जनपद में बुधवार को रेड जोन का असर दिखा। इसके कारण दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। साथ ही हवाओं के झोंके चलने लगे। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि जनपद को रेड जोन की श्रेणी में रखा गया है। सैदपुर व जमानिया तहसील क्षेत्र में बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि नगर में रेड जोन का असर दिखाई नहीं दिया। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी चली। आंधी चलने के कारण माहौल पूरी तरह से धूल-धूसरित हो गया। नंदगंज बाजार में आंधी से एक पेड़ गिर गया। साथ ही बिजली का तार टूट गया। इससे दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं आंधी आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंगौली : कासिमाबाद क्षेत्र में शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे सड़कों पर धूल उड़ने लगी और आसमान में चारों ओर धूल के साथ काली घटाएं छा गईं। दिनभर की उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को देर शाम राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed