फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Treatment of women injured in road accident started after two hours

Ghazipur News: सड़क दुर्घटना में घायल महिलाओं का दो घंटे बाद शुरू हुआ उपचार

Sat, 08 Mar 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Treatment of women injured in road accident started after two hours
सड़क हादसे में घायल 12 महिलाएं दो घंटे तक भदौरा सामुदायिक केंद्र पर कराहती रहीं। अधीक्षक और फार्मासिस्ट के नदारद रहने पर एक चिकित्सक और स्वीपर घायलों को इंजेक्शन लगाने के साथ मरहम-पट्टी करते दिखा।
विज्ञापन

शिकायत करने पर अधीक्षक से बात करने के लिए सीएमओ लगातार फोन लगाते रहे लेकिन बात नहीं हो पाई। वह अधीक्षक की मनमानी के आगे लाचार दिखाई पड़े।
जनपद के अधिसंख्य डॉक्टर और स्वास्थ्यकमियों ने अपनी तैनाती गृह जनपद से सटे इलाकों के सीएचसी-पीएचसी पर करा रखी है। निर्धारित समय से पहुंचना तो दूर, वे आए दिन ड्यूटी से नदारद भी रहते हैं।
विज्ञापन

इसका उदाहरण शुक्रवार को उस समय देखने को मिला, जब सेवराई के गोड़सरा गांव की करीब 12 महिलाएं बाड़ क्षेत्र के खेतों में काम करने जा रही थीं। बसुका मोड़ पर दो ऑटो की टक्कर में गोड़सरा निवासी निर्मला (40) पत्नी छोटू राजभर, जितनी देवी (35) पत्नी परमेश्वर बिंद, सुमवती देवी (52) पत्नी सुखलाल राजभर, सीमादेवी (38) पत्नी सोनू बिंद, शिवकुमारी देवी (55) पत्नी शेषनाथ बिंद, मीना देवी (58) पत्नी स्व. रामजी राजभर, तेतरी देवी (60) पत्नी विजय खरवार, लक्ष्मीना देवी (35) पत्नी लोचन राजभर, मुन्नी देवी (50) पत्नी जगदीश बिंद, संगीता (17) पुत्री जगदीश बिंद, सिमरती देवी (40) पत्नी रामनरायन बिंद, अकबरिया (55) पत्नी नेनुआ बिंद घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि घायलों को लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। दो घंटे तक घायल कराह रही थीं। चिकित्सक को बुलाने पर काफी देर बाद डॉ. अशोक मौके पर पहुंचे।
इसके बाद कहीं उनका इलाज शुरू हो पाया। इससे लोगों में रोष बना रहा। साथ ही सीएमओ से शिकायत करते हुए लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक फोन नहीं उठा रहे हैं। अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से बात हुई है। मरीजों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed