{"_id":"57e422924f1c1bff44a84f28","slug":"trapped-in-the-city-jam-stiffness","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की जकड़न में फंसा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की जकड़न में फंसा शहर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जाम की जकड़न में फंसा शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जाम की जकड़न से शहर को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। आए दिन शहर के किसी न किसी मार्ग पर वाहनों के पहिए थमे रहते हैं। जाम की सबसे ज्यादा समस्या महुआबाग, रौजा, लंका, जिला अस्पताल और विशेश्वरगंज में उत्पन्न हो रही है। शहर के महुआबाग और लंका पर लोगों को घंटों जाम में पसीना बहाना पड़ा। काफी देर बाद पुलिस आई ।शहर में दिनोदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। महुआबाग में दिन में करीब 11 बजे जाम की समस्या शुरू हुई। देखते ही देखते मुख्य डाकघर से लेकर महुआबाग चौराहा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
पैदल चलना भी कठिन हो गया। जाम में सबसे पीछे रहने वाले लोग अपने वाहनों को घुमाकर लंका की तरफ से जाने के लिए वाहन घुमाकर रवाना हुए, लेकिन जैसे ही जिला जेल गेट के पास पहुंचे, लंका पर भी लम्बा जाम देख उनकी परेशानी और भी बढ़ गई और वे जाम से निकलने के लिए जद्दोजहद करने लगे। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत भीड़ में छात्राओं और महिलाओं को हुई। उन्हें धक्का-मुक्की के बीच जाम समाप्त होने का इंतजार करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच लोग पसीने से तर-बतर थे।
आगे-पीछे निकलने के लिए एक तरफ जहां लोगों में किचकिच होती रही, वहीं आगे निकलने के लिए फंसे लोग वाहनों का हार्न बजाते रहे, जिससे भीड़ में फंसे बाइक, साइकिल और रिक्शा सवार परेशान रहे। जब जाम पूरी तरह से विकराल हो गया तो पुलिस कर्मी फार्म में आए और जाम छुड़ाने के लिए मशक्कत करने लगे। दिन 11 से लेकर करीब दो बजे तक लोगों को जाम के बीच परेशान होना पड़ा। भीड़ में फंसे लोग यातायात व्यवस्था को कोसते रहे।