फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer, pole and wire damaged due to car collision

कार के धक्के से ट्रांसफार्मर, पोल और तार क्षतिग्रस्त

Sun, 22 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Transformer, pole and wire damaged due to car collision
गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र के निरहू का पुरा गांव के पास शनिवार की देर रात कार की टक्कर से ट्रांसफार्मर, पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गया। इससे रात दस बजे साठ घरों की बिजली गुल हो गई। रविवार की दोपहर आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पता चला कि तेज रफ्तार कार शनिवार की रात अनियंत्रित होकर 100 केवीए के ट्रांसफार्मर के पोल से टकरा गया। हादसे में हाईटेंशन तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराब आ गई। इससे देर रात 60 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। सुबह पहुंची विद्युत विभाग की टीम और गांव के युवकों के अथक प्रयास के बाद दोपहर में हाईटेंशन तार को जोड़कर विद्युत सप्लाई शुुरू की गई। बिजली विभाग के जेई तापस कुमार ने बताया की टीम लगाकर हाईटेंशन तार को ठीक कर अन्य क्षेत्रों में सप्लाई शुरू कर दी गई है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और क्षतिग्रस्त पोल को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed