फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer burnt for two weeks, businessmen and people will protest in the heat

दो हफ्ते से ट्रांसफार्मर जला, गर्मी में बेहाल व्यवसायी और लोग करेंगे प्रदर्शन

Thu, 05 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt for two weeks, businessmen and people will protest in the heat
सेवराई। तहसील मुख्यालय के स्थानीय गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर बीते दो सप्ताह से जला है। जिससे क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गर्मी से परेशान व्यवसायियों और लोगों ने कहा कि अगर ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जिससे विगत दो सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस के कारण रहना मुश्किल हो गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास लगा 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से करीब 50 से घर और 100 से अधिक दुकानों को बिजली आपूर्ति की जाती है। जिसके लिए सभी उपभोक्ता बकायदा मीटर और कनेक्शन भी लिए हैं। लेकिन करीब दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित जेई एवं लाइनमैन को ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के बारे में अवगत कराया गया है लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के सामने पेयजल की समस्या भी पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed