{"_id":"6852fe943b2db5a56f09bc44","slug":"transformer-burnt-for-three-days-in-dedhgaon-martyrs-village-immersed-in-darkness-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-134479-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डेढ़गावां में तीन दिन से ट्रांसफॉर्मर जला, अंधेरे में डूबा शहीद का गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डेढ़गावां में तीन दिन से ट्रांसफॉर्मर जला, अंधेरे में डूबा शहीद का गांव
विज्ञापन
जमानिया। रेवतीपुर स्थित शहीद कर्नल एमएन राय के पैतृक गांव डेढ़गावां में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया है। मगर, अब तक निगम ने नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया है। इससे गांव के करीब डेढ़ सौ घर अंधेरे में हैं। उमस भरे मौसम में ग्रामीणों का हाल बेहाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना विभाग को पहले ही दिन दे दी गई थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। शासन के निर्देशानुसार 72 घंटे के भीतर जले ट्रांसफॉर्मर की जगह नया ट्रांसफॉर्मर लगना चाहिए लेकिन यहां तीन दिन बाद भी कोई पहल नहीं की गई। गांव के युवाओं और छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के इस अहम समय में बिजली न रहने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जुगाड़ से प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।
लोगों का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारी बार-बार केवल ‘प्रक्रिया चल रही है’ कहकर टाल देते हैं। ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने को लेकर लोग नाराज़ हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया तो वे विद्युत सब स्टेशन का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि जले ट्रांसफॉर्मर की जगह नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।