फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tranfarmer burns

ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबे दर्जन भर गांव

Fri, 01 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tranfarmer burns
बिजली - फोटो : amar ujala
स्थानीय विद्युत उप केंद्र पर लगा पांच एमवीए का टांसफार्मर बुधवार की रात जलने क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई  है। बिजली आपूर्ति बंद होने से जहां कृषि के साथ ही उद्योग धंधे भी प्रभावित हैं, वहीं इस भीषण गर्मी में करीब चार सौ परिवार के लोगों को पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली विभाग ने एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर टीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कही है। 
विज्ञापन

 
विद्युत उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से बगही, पीपनार, नरवर, मठिया, मरदह,  पड़िता, नोनरा, डोड़सर, कोदई, गोविन्दपुर,  कछुहरा, रायपुर-बाघपुर, गांई, चवर, देऊपुर, मलिकनाथपुर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार को ट्रांसफार्मर से जल जाने से ये गांव अंधेरे में डूब गए। आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में कूलर-पंखा बंद होने से जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति ठप होने  से लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुओं की तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बिजली के अभाव में उद्योग-धंधों के  साथ ही कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। जिन लोगों ने घरों में इन्वर्टर लगा रखा है, चार्ज न होने से वे भी शो-पीस बन गए है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने विभागीय उच्चाधिकारियों से अविलम्ब ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग  की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनल फाल्ट व ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप है। इसका इस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा गया है। करीब एक सप्ताह के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संजय कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed