{"_id":"5776ae404f1c1b615679c02d","slug":"tranfarmer-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबे दर्जन भर गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबे दर्जन भर गांव
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय विद्युत उप केंद्र पर लगा पांच एमवीए का टांसफार्मर बुधवार की रात जलने क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से जहां कृषि के साथ ही उद्योग धंधे भी प्रभावित हैं, वहीं इस भीषण गर्मी में करीब चार सौ परिवार के लोगों को पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली विभाग ने एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर टीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कही है।
विद्युत उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से बगही, पीपनार, नरवर, मठिया, मरदह, पड़िता, नोनरा, डोड़सर, कोदई, गोविन्दपुर, कछुहरा, रायपुर-बाघपुर, गांई, चवर, देऊपुर, मलिकनाथपुर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार को ट्रांसफार्मर से जल जाने से ये गांव अंधेरे में डूब गए। आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में कूलर-पंखा बंद होने से जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुओं की तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
बिजली के अभाव में उद्योग-धंधों के साथ ही कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। जिन लोगों ने घरों में इन्वर्टर लगा रखा है, चार्ज न होने से वे भी शो-पीस बन गए है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने विभागीय उच्चाधिकारियों से अविलम्ब ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
इंटरनल फाल्ट व ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप है। इसका इस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा गया है। करीब एक सप्ताह के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संजय कुमार, एसडीओ