फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Train operations were affected for 45 minutes due to a track fracture

Ghazipur News: ट्रैक चटकने से 45 मिनट प्रभावित रहा रेल परिचालन

Wed, 21 Oct 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Train operations were affected for 45 minutes due to a track fracture
जमानिया। स्थानीय स्टेशन और धीना रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार सुबह अपलाइन पर रेलवे ट्रैक चटकने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया। अगरतला से आनंद विहार जा रही 20501 राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट को सुबह करीब 4:05 बजे झटका महसूस हुआ। जांच में ट्रैक में खराबी की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। समय रहते जानकारी मिलने से रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया और संभावित हादसा बच गया। स्टेशन मास्टर आदित्य राज ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित किया गया। जमानिया की लूप लाइन पर 63231 पटना-डीडीयू पैसेंजर, जमानिया स्टेशन पर 13201 राजगीर-लोकमान्य तिलक, बॉम्बे जनता एक्सप्रेस और दरौली स्टेशन पर 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रैक की स्थिति देखते हुए सुबह 5:45 बजे कॉशन के साथ परिचालन दोबारा शुरू कराया गया। ट्रेनों को अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटे की सावधानीपूर्ण गति से चलाया गया, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed