फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trailer caught fire after hitting electric pole

Ghazipur News: बिजली पोल से टकराकर ट्रेलर में लगी आग

Fri, 16 Feb 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Trailer caught fire after hitting electric pole
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के करहिया पेट्रोल पंप के पास एनएच-124 सी ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर बृहस्पतिवार की भोर में ट्रेलर 33000 हाईटेंशन बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे उसमें आग लग गई। चालक और खलासी ने ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं बिजली पोल टूटने के कारण संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार की भारे में ट्रेलर गाजीपुर से बिहार की ओर ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जा रहा था। गहमर थाना क्षेत्र के करहिया स्थित पेट्रोल पंप के पास वह अनियंत्रित होकर हाईटेंशन बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली पोल के संपर्क में आने के बाद ट्रेलर में आग लग गई। जिससे वह जलकर राख हो गई। संयोग अच्छा था कि ट्रेलर पर कुछ समान लोड नहीं था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वहीं गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक के धक्के से टूटा बिजली पोल, आपूर्ति ठप

लठठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर बुधवार को गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे बिजली का पोल टूट गया। वहीं ट्रक भी पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ। बिजली पोल टूटने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। सड़क पर ट्रक पलटने से घंटों यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा।


मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर ताजपुर गांव के पास चालक ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा गया। ट्रक की तेज रफ्तार होने के कारण बिजली का पोल पूरी तरह से टूटकर गिर गया। इसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद रात नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को किनारे करवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed