{"_id":"68efc4a366405539530f23c8","slug":"tragic-accident-while-operating-pumping-set-peon-dies-people-arrive-hours-later-to-find-dead-body-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पंपिंग सेट चलाने पर दर्दनाक हादसा...मशीन से चिपक गया चपरासी, घंटों बाद पहुंचे लोगों ने देखी लाश; कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पंपिंग सेट चलाने पर दर्दनाक हादसा...मशीन से चिपक गया चपरासी, घंटों बाद पहुंचे लोगों ने देखी लाश; कोहराम
Wed, 15 Oct 2025 09:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:28 PM IST
सार
यूपी के गाजीपुर जिले में करंट लगने से डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषक महाविद्यालय के चपरासी की माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के बाहर जुटी भीड़ और रामराज राम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Ghazipur News: गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषक महाविद्यालय के चपरासी रामराज राम (55) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बुधवार की शाम लगभग पांच बजे रामराज राम महाविद्यालय के सामने स्थित पोखरे में पंपिंग सेट से पानी चलाने गया था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के केबल के संपर्क में आ गए और मौके पर ही गिर पड़ा। लोगों को देर शाम घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद आननफानन उन्हें जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक रामराज राम जलालाबाद गांव के निवासी थे और लंबे समय से कृषक महाविद्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत था। उसके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बड़ा बेटा रामसकल राम अध्यापक हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पत्नी मिल्ला देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवज़े की मांग की है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन