फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tragic accident in Ghazipur Two people dead old man drowned in ditch young man cut Intercity Express

UP: गाजीपुर में दर्दनाक हादसे...दो की मौत, गड्ढे में डूबा बुजुर्ग, इंटरसिटी ट्रेन से गिरकर कटा युवक; कोहराम

Fri, 21 Nov 2025 07:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 07:28 PM IST
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दो स्थानों पर दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग और युवक ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Tragic accident in Ghazipur Two people dead old man drowned in ditch young man cut Intercity Express
बुजुर्ग की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Accident in Ghazipur: खानपुर थाना क्षेत्र के आठगांवा- नायकडीह मार्ग स्थित न्यू पीएचसी के पास शुक्रवार की भोर में पानी भरे पांच फीट के गड्ढे में डूबकर लौलहा निवासी बलिराम राम (84) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया कि वृद्ध को आंखों से धुंधला दिखाई देता था, शायद इससे ही हादसा हुई है। उधर, पीडब्ल्यूडी के जेई ने कहा कि ग्रामीणों ने मिट्टी निकालकर सड़क किनारे गड्ढा बना दिया है। मिट्टी डालकर उसे पाट दिया जाएगा।

विज्ञापन


खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि लौलहा निवासी बलिराम राम रोज की तरह भोर में परिजनों को कुछ बताए बिना ही शौच के लिए निकल गए थे। उनको दोनों आंखों से स्पष्ट नहीं दिखता था। काफी देर तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। वह अठगांवा- नायकडीह मार्ग स्थित न्यू पीएचसी के पास पानी भरे पांच फीट गड्ढे में औधे मुंह पड़े थे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन डूबने से उनकी मौत हो चुकी थी। घर के लोग रोने-बिलखने लगे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बलिराम राम का इकलौता पुत्र कमलेश दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुत्र को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया गया है। पुत्र के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के जेई अरविंद यादव ने बताया कि सड़क किनारे घटनास्थल पर ग्रामीणों ने मिट्टी निकाल-निकाल कर गड्ढा बना दिया है। इससे उसमें पानी एकत्र हो गया है। गड्ढे में मिट्टी डालकर समतल करा दिया जाएगा।

Tragic accident in Ghazipur Two people dead old man drowned in ditch young man cut Intercity Express
देवराज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

दरवाजे पर पैर फिसलने से इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत
मौधा के खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव स्थित रेलवे ब्रिज से शुक्रवार को गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान मऊ जनपद के हलधर थाना के जगदीपुर गांव निवासी देवराज (19) के रूप में हुई। वह चाचा के साथ वाराणसी जा रहा था।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि सिधौना चौकी प्रभारी कमल भूषण राय ने जानकारी दी कि एक युवक की इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई है। शिनाख्त के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। 

कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा प्रसाद मुन्ना ने बताया कि देवराज के साथ वह भी ट्रेन में मौजूद थे। मऊ से इंटरसिटी एकसप्रेस से वाराणसी जा रहे थे। देवराज सीट पर बैठा था। कुछ देर बाद वह दरवाजे की तरफ चला गया था। 

वाराणसी स्टेशन आने पर जब उसकी तलाश करने लगा तो उसका कुछ पता नहीं चला। काफी देर बाद घर से आए फोन से पता चला कि भतीजे देवराज की हादसे में मौत हो गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि शव को मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed