{"_id":"616872f782c3d76c65498d90","slug":"traffic-problems-due-to-water-logging-ghazipur-news-vns61733322","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलजमाव से लोग घरों कैद, आवागमन में परेशानी ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलजमाव से लोग घरों कैद, आवागमन में परेशानी ...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के कृष्णपुरी कॉलोनी में दस दिनों से बरसात का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों के मुताबिक शिकायत के बावजूद ग्राम प्रधान और अधिकारियों की तंद्रा नहीं टूट रही।
आलम यह है कि जलजमाव के चलते लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। जलजमाव के चलते क्षेत्र में संक्रमाक बिमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। सबसे अधिक परेशानी किसी रोग से पीड़ित लोगों को उपचार एवं दवा के लिए अस्पताल तक पहुंचने में हो रही है। यही नहीं पानी से उठ रहे दुर्गंध भी परेशानी का सबब बन चुका है। साहब राय ने बताया कि करीब दस दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। कई बार यहां के ग्राम प्रधान एवं उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
शहर सटे मिठ्ठनपारा गांव स्थित कृष्णपुरी कॉलोनी में कुछ दिन पूर्व लगातार तीन दिनों तक हुई बरसात के बाद जलजमाव हो चुका है। स्थिति यह है कि घरों के अंदर तक पानी लगने से काफी मुसिबत झेलनी पड़ रही है। मुहल्ला निवासी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि घर के अंदर तो पानी लगा ही हुआ है। बाहर भी दो से तीन फीट तक पानी लगने से आवागमन बंद है। जलजमाव होने से दवा भी लाने के लिए नहीं जा पा रहा हूं। मुहल्लेवासियों ने चेताया कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तो लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।