{"_id":"5ef0d5848ebc3e42f10020f8","slug":"traffic-interrupted-due-to-water-filling-in-railway-underpass-ghazipur-news-vns531628993","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित
विज्ञापन
खानपुर। नागरिक सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने क्षेत्र में कुछ जगह अंडरपास का निर्माण तो करा दिया लेकिन खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार के पास बना अंडरपास ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दो दिनों पहले हुई बारिश के बाद पूरा अंडर पास पानी से भर गया। पानी निकलने का कोई साधन न होने की वजह से पैदल या दो पहिया से उसे पार करना मुश्किल हो गया है।
अंडरपास से गुजरते हुए कई लोग गड्ढे में भी गिर चुके हैं। सिधौना-मेहनाजपुर-आजमगढ़ मार्ग होने की वजह से इस पर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इस अंडरपास के दोनों तरफ अंधा मोड़ है। यहां प्रकाश या संकेतक भी नहीं लगा है। दोनों तरफ से आ रहे वाहन असावधानी के कारण हमेशा टकराते रहते हैं।
सिधौना बाजार निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बने इस अंडरपास में रेलवे द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। अगर इसी अंडरपास के ऊपर टिन शेड की भी व्यवस्था कर दी गई होती तो भी इस परेशानी से कुछ बच सकते थे। पानी निकासी की सुविधा न होने से प्रतिदिन हजारों लोगों को इस मुसीबत से गुजरना पड़ता है। सबसे गंभीर दशा तब होती है जब रेलवे फाटक बंद हो जाता है। एक तो पानी, दूसरा जाम लग जाता है जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। जानकारी के बाद भी रेलवे प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है।