फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traditionally, the festival of Makar Sankranti is celebrated

परंपरागत ढंग से मना मकर संक्रांति का पर्व

Fri, 15 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traditionally, the festival of Makar Sankranti is celebrated
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे दिन मकर संक्त्रसंति का पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी में डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन कर परिवार की
विज्ञापन


सुख-समृद्धि की कामना की और दान-पुण्य किया। बड़ी संख्या में स्नानार्थियों के पहुंचने से घाटों पर मेले जैसी स्थिति बनी रही।

मकर संक्त्रसंति पर्व पर गंगा स्नान का काफी महत्व है। शहर के गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्त्रस्म शुरू हो गया था। उजाला होते ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़ पड़े
विज्ञापन


रोज सुनसान रहने वाले घाटों पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। शहर के ददरीघाट, कलेक्टर घाट, बूढ़ा महादेवा
घाट, चीतनाथ घाट, अन्जही घाट, नवापुरा घाट, पोस्ता घाट सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान के लिए पूरे दिन

स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ चीतनाथ और ददरीघाट पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश श्रद्धालु इन्हीं गंगा घाटों पर पहुंचे। लोगों ने गंगा स्नान कर घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन कर परिवार की
विज्ञापन
विज्ञापन


सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। आस्था के साथ गंगा में गोते लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। गंगा स्नान के लिए सबसे ज्यादा भीड़ चीतनाथ और ददरीघाट पर
थी।

जमानिया संवाददाता के मुताबिक, जमदग्नि ऋषि घाट उर्फ बलुआ घाट पर मकर संक्त्रसंति पर भोर से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया जो पूरे दिन चला। ऐसी मान्यता है उत्तर वाहिनी मां गंगा में इस दिन डुबकी लगाने से

पाप से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि आती है। उत्तर वाहिनी मां गंगा व पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। बहादुरगंज संवाददाता के मुताबिक, मकर संक्त्रसंति पर श्रद्धालुओं ने टौंस नदी में स्नान


कर दान-पुण्य किया। लोगों ने खिचड़ी खाई और पतंगबाजी की। टौंस नदी के महावीर घाट, शिवालय घाट, विजय राघव संगत कुटी घाट, काली घाट, सती घाट पर स्नान दान का क्त्रस्म पूरे दिन चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed