फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor damaged on Hameed Setu, jammed

हमीद सेतु पर ट्रैक्टर खराब, लगा जाम

Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tractor damaged on Hameed Setu, jammed
सुहवल। हमीद सेतु पर ट्रैक्टर खराब होने से लगा भीषण जाम।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गंगा नदी पर बने शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु पर मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब जिला मुख्यालय की तरफ धान लेकर जा रहे ट्रैक्टर में अचानक खराबी आ गई। इससे ट्रैक्टर पुल पर बीचों-बीच खड़ा हो गया। इसका परिणाम रहा कि दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद रजागंज एवं सुहवल पुलिस टीम ने दो घंटे बाद शाम करीब चार बजे जाम को समाप्त कराया। जबकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने लिए पुलिस को देर शाम पांच बजे तक परेशान होना पड़ा, तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू तरीके से बहाल हो सका। इधर जाम का आलम यह था कि पुल से लेकर दोनों तरफ राजमार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों सहित अन्य राहगीरों तक के पहिए थम गए हैं। जाम के कारण हमीद सेतु एक बार फिर जाम से पूरी तरह से कराह उठा पुल खचाखच वाहनों से पूरी तरह से भरा पड़ा था। मालूम हो कि शादी विवाह के मौसम होने के चलते बारातियों को भी खासी परेशानियों से जूझना पड़ा। इसके अलावा स्कूल से विभिन्न संसाधनों से अपने घर वापस आ रहे छात्र- छात्राएं भी वाहन छोड़ पैदल हो अपने घरों को ट्राफिक व्यवस्था को कोसते हुए निकल पड़े। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुहवल पवन उपाध्याय ने बताया कि जाम को समाप्त कराकर यातायात व्यवस्था को सुचारू तरीके से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed