{"_id":"6acd3d90c51473674203c0c4","slug":"track-maintenance-was-carried-out-at-the-railway-crossing-for-two-and-a-half-hours-the-disruption-to-traffic-led-to-a-queue-of-vehicles-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-162035-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: रेलवे क्रॉसिंग पर ढाई घंटे चला ट्रैक मेंटेनेंस, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: रेलवे क्रॉसिंग पर ढाई घंटे चला ट्रैक मेंटेनेंस, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान
Tue, 13 Oct 2026 01:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:35 AM IST
सार
जमानिया की रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/ए पर ट्रैक दबने के कारण सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक मरम्मत कार्य हुआ। इससे सड़क यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
जमानिया स्टेशन बाईपास रेलवे फाटक स्थित रेलवे ट्रेक पर काम करते रेलवे कर्मी। संवाद
विस्तार
जमानिया में रेलवे स्टेशन बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/ए पर सोमवार को ट्रैक मेंटेनेंस का काम कराया गया। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा। क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रैक दबने पर दोबारा करानी पड़ी मरम्मत
रेलवे विभाग के एसएसई लल्लन राम ने बताया कि ट्रैक दबने के कारण अप लाइन पर रबर पैड निकालकर रेल पटरी के नीचे स्टोन डस्ट डाली जा रही है। इसका उद्देश्य ट्रैक को दुरुस्त करना और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Trending Videos
कुछ दिन पहले भी हुआ था मेंटेनेंस
स्टेशन बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर कुछ दिन पहले भी बड़े स्तर पर मरम्मत कार्य कराया गया था। उस दौरान करीब 16 मीटर रेल खंड बदलने, वेल्डिंग करने, स्लीपरों की ओवरहालिंग और रबर पैड व इलास्टिक रेल क्लिप बदलने का काम हुआ था। इसके बावजूद ट्रैक दोबारा दबने की समस्या सामने आने पर सोमवार को फिर से मरम्मत करनी पड़ी।
वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल सुरक्षा के लिए ट्रैक का नियमित रखरखाव जरूरी है, लेकिन व्यस्त क्रॉसिंग पर काम के दौरान उचित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी होनी चाहिए। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मरम्मत के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।