फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tourist special train will travel to South India

दक्षिण भारत की यात्रा कराएगी टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन

Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tourist special train will travel to South India
इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड ने बिहार से पर्यटकों की विशेष मांग पर पटना से दक्षिण भारत के लिए आस्था सर्किट टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित फूड ट्रैक यूनिट कैंटीन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि यह ट्रेन 20 अक्तूबर को राजगीर से खुलेगी। नालंदा, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए तिरुपति (बाला जी), मदुरई (मीनाक्षी मंदिर), रामेश्वरम (रामनाथस्वामी मंदिर), कन्याकुमारी (कन्याकुमारी टेंपल और विवेकानंद रॉक), त्रिवेंद्रम और वाराणसी (काशी विश्वनाथ मंदिर) के तीर्थ स्थल का दर्शन कराते हुए दो नवंबर को वापस लौट कर आएगी। यह यात्रा 13 रात और 14 दिन की होगी। इसका कुल किराया कर सहित 13 हजार 230 रुपये होगा। यात्रा में पर्यटकों को स्लीपर क्लास से यात्रा, शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था, प्रत्येक कोच में सुरक्षा की व्यवस्था, टूर एस्कार्ट और मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध होगा। इस मौके पर एरिया मैनेजर रेल मंडल पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन अमित कुमार, रेलवे दानापुर मंडल मनीष कुमार और संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed