फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Toto and Bolero collided, retired inspector died

Ghazipur News: टोटो और बोलेरो भिड़ीं रिटायर्ड दरोगा की मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Toto and Bolero collided, retired inspector died
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के नागवानवपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो और टोटो के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मदाबाद कस्बा निवासी रामसोच चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नोनहरा, संतोष पाठक ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे की है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड दरोगा रामसोच चौहान अपने टोटो (ई-रिक्शा) से गाजीपुर स्थित अपने एक मित्र के घर जा रहे थे। जैसे ही वह नागवानवपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामसोच चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से भाग हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गयी। फिर इसकी सूचना कठवामोड़ पुलिस चौकी को दी गयी। जहां टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नोनहरा थाना पहुंचाया। थानाध्यक्ष नोनहरा संतोष पाठक ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed