{"_id":"5f132d6f8ebc3e74a90b70bd","slug":"top-ten-accused-in-ghazipur-ghazipur-news-vns5365832112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दस टॉपटेन अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दस टॉपटेन अपराधी
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देश पर एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों को अपराधियों के विरूद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके तहत बीते 24 घंटे के दौरान जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दस टॉपटेन अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से गांजा, तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद सभी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। आलम यह है कि एसपी के निर्देश पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रघुवरगंज के पास पुलिस टीम ने टॉपटेन चकशाह मोहम्मदपुर उर्फ मलिकपुरा निवासी वसीम अहमद उर्फ बिट्टूू को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया गया। इसके ऊपर विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं। इसी क्रम पठनपुरा गांव के पास टॉपटेन अपराधी हुस्सेपुर निवासी दीनबंधू उर्फ पंजीरा को तीन सौ ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने धर-दबोचा। इसके ऊपर नोनहरा, शहर कोतवाली व मुहम्मदाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने बड़ी ईदगाह के पास से दर्जी मुहल्ला निवासी राजू कुरैशी उर्फ इब्राहिम टॉपटेन अपराधी को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरमाद हुआ। दिलदारनगर पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय के नेतृत्व में सुबह करीब नौ बजे धनाड़ी तिराहा के पास से टॉपटेन उसिया गांव निवासी मुर्तजा कुरैशी को ढाई किलो गांजा एवं निरहु का पूरा गांव निवासी सुदर्शन यादव को एक कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ लिया। बिरनो पुलिस नियांव पुलिया के पास से टॉपटेन अपराधी मीरपुर निवासी संतोष यादव उर्फ कट्टा और बिहरा निवासी शाहनवाज खान को दो किलो चार सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों को पुलिस ने धर-दबोचा। नोनहरा पुलिस ने थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में सोनू सिंह गैंग के एक सक्रिय सदस्य को बौरी पुल के पास वाहन चेकिंग करते समय एक किग्रा 400 ग्राम गांजा के साथ क्यामपुर निवासी अनुज सिंह उर्फ डालू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ बरेसर, जंगीपुर, बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली एवं मऊ जनपद के कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज है। दुबिहा: करीमुद्दीनपुर के गंधपा गांव के पास पुलिस ने गस्त के दौरान सड़क के किनारे से संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद। उसने अपना गंधपा निवासी डब्लू बिंद यह टॉपटेन अपराधी है। सुहवल पुलिस ने मेदनीपुर तिराहे प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के साथ वाहन चेकिंग के दौरान कालूपुर तिराहे से एक किलो आठ किलो गांजा के साथ पटकनियां गांव निवास्त्रत्त्सी चंद्र भूषण सिंह णको गिरफ्तार कर लिया। इसके ऊपर कई संगीन मामले थाने में दर्ज हैं। सभी गिरफ्त में आए टॉपटेन अपराधियों का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया।