{"_id":"67b8bf8aef5cd474190fbf70","slug":"took-the-help-of-tractor-and-jcb-body-of-female-doctor-was-found-in-two-hours-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-128523-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रैक्टर, जेसीबी का लिया सहारा, दो घंटे में निकला महिला डाॅक्टर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रैक्टर, जेसीबी का लिया सहारा, दो घंटे में निकला महिला डाॅक्टर का शव
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद कार में फंसे चारों शवों को निकालने में करीब तीन घंटे तक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इसमें दो घंटे समय तो केवल पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की चचेरी भांजी डाॅ. सोनी यादव का शव निकालने में लग गए।
पुलिस ने शव को निकालने के लिए ग्लाइंडर, जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर मदद की। कार के गेट तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। हादसे की खबर लगते ही जंगीपुर और बिरनो थाने की पुलिस पहुंची।
राहत बचाव के लिए आनन-फानन ग्लाइंडर मंगवाया गया लेकिन कार में पेट्रोल के कारण आग लगने की डर से ट्रैक्टर मंगवाया गया। फिर जेसीबी की व्यवस्था की गई। इन कार्यों में स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की मदद की लेकिन वह किसी की जिंदगी नहीं बचा सके।
विज्ञापन
हालांकि उस वक्त कार चला रहे विपिन शाह को पहले निकाला जा चुका था। सबसे ज्यादा दो घंटे का समय डॉ. सोनी यादव का शव निकालने में लगा। उनका शव कार की अगली सीट में फंस गया था। कार का गेट तोड़कर शव निकाला गया।