{"_id":"65b14f89d269105d4009e933","slug":"took-oath-to-vote-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-9713-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मतदान करने को ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मतदान करने को ली शपथ
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बुधवार को नगर पालिका के कार्यालय में नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव द्वारा समस्त अधिकारीगण, सभासदगण एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता की शपथ दिलाई गई।
इस मौक पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो. एहसान आलम, सभासद/प्रतिनिधि अजय कुशवाहा, संदीप श्रीवास्तव, अशोक मौर्या आदि मौजूद रहे। दिलदारनगर : युवा मतदाता जागरूकता अभियान समारोह बशीर खान महिला पीजी कॉलेज में उप जिलाधिकारी संजय यादव की अगुवाई में छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर डाॅ. रहमान, डॉ. शशिकांत चौबे, डाॅ. मंजूलता, निशा आदि मौजूद रहे। औड़िहार : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उप शिक्षा निदेशक उदयभान ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को मतदान में शत-प्रतिशत मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक किया। भीमापार : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर के परिसर में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। उप शिक्षा निदेशक (डायट प्राचार्य) उदयभान ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को मतदान में शत-प्रतिशत मतदान में प्रतिभाग हेतु जागरूक किया तथा चुनाव आयोग की ओर से प्रेषित मतदाता शपथ सभी प्रशिक्षुओं सहित समस्त डायट स्टाफ को दिलवाई। इस मौके पर डायट प्रवक्ता शिव कुमार पांडेय, निधि, नवल गुप्ता, डाॅ. मंजर कमाल आदि मौजूद रहे।
छात्रों ने लिया मतदान का संकल्प
खानपुर। क्षेत्र के रामजीत शिक्षण संस्थान टड़वा के प्रांगण में मतदान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक डा. पूनम यादव ने किया। वहीं छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए संकल्प दिलाया गया। डा. पूनम यादव ने कहा कि भारत वर्ष एक लोकतांत्रिक देश है। मतदान करना हम सभी का अपना अधिकार है। खुद मतदान करें और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार, संतोष कुमार, सरिता, अनिता आदि लोग मौजूद रहे।