फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Took care of the last person in four and a half years

साढ़े चार वर्ष में अंतिम व्यक्ति तक का रखा ख्याल

Sun, 19 Sep 2021 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Took care of the last person in four and a half years
प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर प्रमाण-पत्र एवं टूल का किट का वितरण करते जिले के प्रभा? - फोटो : GHAZIPUR
प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को लेकर जिला प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल रविवार को मीडिया से मुखातिब हुए। जिला पंचायत सभागार में उन्होंने सरकार के कार्य गिनाने के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कुल 26 लोहार, बढ़ई, हलवाई आदि को टूल किट प्रदान किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद उनकी समस्त लाभकारी योजनाओं और लाभार्थियों को जन-जन तक पहुंचाने का जो वादा किया है, उसे पूरा किया। सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई, जिसे जनता ने महसूस किया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने अब तक साढ़े चार लाख नौकरियां दी हैं। साथ ही प्रदेश मे 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ के ऋण माफ किए और गन्ना किसानों को 1.43 लाख करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया। 435 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न की सरकारी खरीद कर किसानों को 79 हजार करोड़ का भुगतान कराया गया।
विज्ञापन

कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में 2.50 करोड़ किसानों को 32572 करोड़ किसानों के खाते में हस्तांतरित किया गया और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को 2613 करोड़ की क्षतिपूर्ति दी गई। प्रदेश में कृषि उत्पाद मंडी शुल्क एक प्रतिशत घटाया गया। साथ ही 220 नए मंडी स्थलों का निर्माण, 27 मंडियों का आधुनिकीकरण किया गया। हर जरूरतमंद की मदद के अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरण, अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किग्रा और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा राशन तीन माह तक मु्फ्त और 23 लाख श्रमिकों को भरण पोषण के लिए 1000 प्रति श्रमिक के हिसाब से 230 करोड़ की धनराशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में वर्ष 2016 से पूर्व सिर्फ सात मेडिकल कॉलेज थे। आज प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। ज्यादातर बन कर तैयार हो गए हैं। जिले का मेडिकल कॉलेज पूर्ण रूप से बनकर तैयार है। इसी सत्र से मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
इस अवसर पर मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक बाल गोविंद, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार आदि उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव दिग्भ्रमित हैं: प्रभारी मंत्री
गाजीपुर। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव दिग्भ्रमित हैं। वह सबको राशन दे दिए होते तो हम कहते कि हां उनके काम को हम कर रहे हैं। अखिलेश यादव अपने चाचा जान आजम खान के जनपद के बाहर बिजली भेज दिए होते तो हम कहते कि हां, हम उनके काम को कर रहे हैं। कहा कि 29 नवंबर 2005 से पहले गाजीपुर के एसपी शिवपाल यादव और तत्कालीन मुख्यमंत्री से बार-बार कहते रहे कि फाटक पर मुख्तार अंसारी के आवास पर पंजाब और बिहार से अपराधी आ कर असलहों के साथ वहां हैं। हमें छापेमारी की अनुमति दी जाए, लेकिन अनुमति नहीं दी गई, और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed