{"_id":"64ac586c88299887d502ae74","slug":"tomato-prices-skyrocketed-now-just-watching-people-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-181-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: टमाटर का भाव आसमान पर, अब सिर्फ देख रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: टमाटर का भाव आसमान पर, अब सिर्फ देख रहे लोग
विज्ञापन
बारा। टमाटर के भाव कम होने की बजाए बढ़ते ही जा रहे हैं। कल तक 120 रुपये में बिकने वाले टमाटर के दाम 140-160 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। स्थिति यह हो गई है कि लोग अब टमाटर का दाम ही पूछकर शांत हो जाते हैं। वहीं, सेवराई के सतरामगंज सब्जी मंडी में टमाटर की बिक्री में कम होती जा रही है। यहां टमाटर की खपत एक हजार कैरेट से घटकर मात्र 200 कैरेट तक गिर गई।
सतरामगंज सब्जी मंडी के थोक आढ़ती ग्यासुद्दीन राईन, रमाकांत प्रजापति ने बताया कि जब बाजार में टमाटर का भाव 50 रुपये प्रति किलो था, तब हर दिन एक हजार कैरेट टमाटर की खपत मंडी में होती थी। लेकिन, अब कीमत 140 से 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाने से मंडी में टमाटर की दैनिक बिक्री बमुश्किल 200 कैरेट हो पा रही है। दूसरी तरफ खुदरा व्यापारी कहते हैं कि ज्यादातर लोग अब टमाटर का भाव पूछकर ही आगे निकल जा रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर मात्र 250 ग्राम खरीद कर ही काम चलाया जा रहा है। इस समय सभी सब्जियां 40 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक पर बिक रहीं हैं। बाजार में इस समय सबसे महंगी सब्जी टमाटर और हरी मिर्च है। इसे लेकर गृहणियां भी परेशान हैं। सेवराई की रिंकू, गुड़िया, बारा गांव की रेहाना और आरजू का कहना है कि टमाटर की जगह अब खटाई और हरी मिर्च की जगह सूखा मिर्च से काम चलाया जा रहा है।
-- -- -- -- सब्जी - वर्तमान रेट
टमाटर -140 - 160
हरा मिर्च-160
बैगन - 80
भिंडी व लौकी- 50
करेला -50
परवल-100
प्याज -24
आलू - 20
खीरा-80
नेनुआ -40
शिमला मिर्च -120
(नोट - सभी सब्जियों की कीमत प्रति किग्रा रुपये में)