फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tomato, chili, peas laden pickups are uncontrollable

टमाटर मिर्ची मटर लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा

Thu, 20 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tomato, chili, peas laden pickups are uncontrollable
कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर मार्ग स्थित ब्रह्मस्थान मोड़ पर बुधवार की देर रात टमाटर, मिर्ची और मटर से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन को घटनास्थल से हटाकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

भांवरकोल क्षेत्र के पाताल गंगा से टमाटर, मटर, मिर्ची लादकर पिकअप चालक गोरखपुर क्षेत्र के नौतनवा जा रहा था। जैसे ही वह ब्रह्मस्थान स्थित मोड़ पर पहुंचा तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से वाहन चालक और खलासी को बाहर निकाला। बाहर निकलते ही वाहन चालक और खलासी घटना स्थल से मौका देख फरार हो गए। वाहन पलटने के कारण टमाटर, मिर्ची मटर पूरी तरह से सड़क पर बिखर गया था। इसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को मुख्य मार्ग से हटवाया और वाहन को कब्जे में लेकर थाने आई। तब जाकर जाम के झाम से निजात मिली वहीं ग्रामीणों का कहना था कि कच्चे माल को जल्द पहुंचाने पर इनाम राशि मिलने के चक्कर में यह वाहन चालक तेज रफ्तार से जा रहा है। देर रात उपनिरीक्षक श्रीराम यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पलटी वाहन को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed