फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Toll plaza becomes an obstacle in the path of a massive trailer.

Ghazipur News: विशालकाय ट्रेलर के रास्ते में अवरोधक बना टोल प्लाजा

Tue, 06 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza becomes an obstacle in the path of a massive trailer.
क्यामपुर टोल प्लाजा के पास खड़ा औद्योगिक बॉयलर लदा ट्रेलर। संवाद
गाजीपुर। जनपद की सीमा में बीते दो दिनों तक वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर निर्बाध तरीके से सफर करने वाला 240 पहिये वाला विशालकाय ट्रेलर के सामने सोमवार को क्यामपुर टोल प्लाजा अवरोधक साबित हुआ। बीते 24 घंटे से ट्रेलर क्यामपुर टोल प्लाजा के पास खड़ा है। ट्रेलर चालक टोल प्लाजा खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेलर मैनेजमेंटकर्ता टीम के सदस्य सुबोध ने बताया कि जिले में दो दिनों में 76 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है। बीते चार अक्तूबर से ट्रेलर क्यामपुर टोल प्लाजा के पास खड़ा है। टोल प्लाजा खुलने पर आगे के लिए रवाना होगा। 200 टन से अधिक वजन और 100 फीट से ज्यादा लंबा विशाल औद्योगिक बॉयलर बीते शनिवार को जनपद में प्रवेश किया था। इसके बाद से यह जिले में चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। 20 लाइन वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर की प्रत्येक लाइन में 12 टायर हैं। बेल्जियम में तैयार बॉयलर को समुद्री मार्ग से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह तक लाया गया था। वहां से विशेष काफिले के जरिए इसे लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पोलि इलेक्ट्रिक एसिड) प्लांट में जाने के लिए ट्रेलर चार महीने पहले अपनी यात्रा शुरू किया था। अधिकारी बताते हैं कि इसमें मल्टी एक्सल कुल 308 पहिये लगे थे। टर्निंग में दिक्कत आने पर शेष पहिये निकाल दिए गए, जिसके बाद इसकी संख्या 256 रह गई। इसके बाद कुछ पहिये और निकाल दिए गए। वर्तमान में ट्रेलर में 240 पहिये लगे हैं। ट्रेलर के साथ 40 से 50 स्टाफ चल रहे हैं। दशहरा तक ट्रेलर लखीमपुर खीरी पहुंच जाएगा। वहीं वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के गोरखपुर परियोजना निदेशक अंकित कुच्छल ने बताया कि टोल प्लाजा को खुलने का कार्य चल रहा है। इसमें कर्मचारी जुटे हैं। कोशिश है कि इसको जल्द से जल्द खोल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed