फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Told the villagers, smell diesel and petrol, tell them immediately

Ghazipur News: ग्रामीणों को बताया, महके डीजल- पेट्रोल तो तुरंत बताएं

Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Told the villagers, smell diesel and petrol, tell them immediately
इंडियन आयल की ओर से फायर मॉकड्रिल का हुआ आयोजन, दी जानकारी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव के पास खेल मैदान में इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पाइपलाइन विभाग अग्निशमन दल एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पाइपलाइन से लीक एवं फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। गोष्ठी में मॉकड्रिल की जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने बताया कि इस गांव से गुजरी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पेट्रोलियम कंपनी) के भूमिगत बरौनी-कानपुर पाइपलाइन की जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही डेमो के तौर पर पहले इंडियल आयल की टीम ने पूरा सेट अप लगाया। इसके बाद आग लगाई गई। वहीं आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली में दी। अग्निशमन की टीम अधिकारी के नेतृत्व में आग बुझाया। इसके बाद मौजूदा भीड़ को टीम ने आयोजन स्थल तक ले गई और गोष्ठी कर सभी को मॉकड्रिल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कंपनी के डीजीएम सुमन कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र से अत्यधिक ज्वलनशील एवं उच्च दबाव की पेट्रोलियम पाइपलाइन गुजर रही है। अगर किसी को पाइप लाइन के ऊपर गीली सतह या डीजल- पेट्रोल केरोसिन आदि की गंध या आग लगने का आभास होता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस और उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबरों पर दें और उस स्थान से दूर रहें। इस अवसर पर एसएसआई चंद्रशेखर मिश्रा, मेन पाइप लाइन ऑफिसर आकाश कुमार, फायर एंड सेफ्टी ऑफिसर शिवम दीक्षित, एसकेबीएम डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य आसिफ खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed