फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Toilets to be built in eight PM Shri schools at a cost of Rs 1.86 crore

Ghazipur News: आठ पीएमश्री स्कूलों में 1.86 करोड़ से बनेंगे शौचालय

Mon, 29 Dec 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Toilets to be built in eight PM Shri schools at a cost of Rs 1.86 crore
गाजीपुर। जिले के दूसरे चरण में चयनित आठ पीएम-श्री विद्यालयों में 1 करोड़ 86 हजार रुपये से शौचालय बनाए जाएंगे। चयनित विद्यालयों में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के अनुसार बालक यूनिट में तीन शौचालय, एक दिव्यांग शौचालय एवं यूरिनल और दो वाश बेसिन बनाए जाएंगे। इसी तरह बालिका शौचालय में दो शौचालय, एक दिव्यांग शौचालय एवं एक यूरिनल और दो वाश बेसिन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके निर्माण के दौरान सीवरेज सिस्टम के अंतर्गत सेप्टिक टैंक एवं सोक पिट का निर्माण भी किया जाएगा।जिले में दो चरणों में 32 पीएम-श्री स्कूलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पहले चरण में 20 और दूसरे में 12 विद्यालय शामिल हैं। इनमें हाईटेक क्लास, आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, बिल्डिंग, साफ-सफाई की व्यवस्था और खेल मैदान आदि की सुविधा उन्नत की जा रही है। इसके अलावा रोजगार परक शिक्षा एवं इंटर्नशिप की सुविधा भी प्राप्त होगी। सभी छात्रों की जानकारी पीएम-श्री पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। ये अन्य सरकारी स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि पीएम-श्री स्कूलों में शौचालय यूनिट बनाए जाने हैं। इसके लिए एक करोड़ 86 हजार रुपये का बजट मिल गया है। जल्द ही बजट विद्यालयों के एसएमसी खाते में भेज दिया जाएगा। यह निर्माण प्रधानाध्यापक की देखरेख में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed