फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Today three corona got infected again

आज फिर मिले तीन कोरोना संक्रमित

Fri, 05 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Today three corona got infected again
सादात कस्वा के वार्ड पांच को बनाया गया हाटस्पाट - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फिर तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह लोग मुंबई से आए प्रवासी हैं। तीनों मरीजों को मुहम्मदाबाद के कोविड-19 लेबल वन अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जिले में इस समय कुल 155 मरीज हो गए हैं, जिसमें से 68 ठीक हो गए। 87 मरीज एक्टिव है। सभी का मुहम्मदाबाद में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिले मरीजों में से एक सादात के प्यारेपुर गांव का रहने वाला है। वह 28 मई को श्रमिक एक्सप्रेस से गोंडा आया। वहां से सरकारी बस से गाजीपुर जिला मुख्यालय पहुंचा। वहां इसकी स्क्रीनिंग की गई। समस्या पाए जाने के बाद 31 मई को इसकी सैंपलिंग की गई और दुल्लहपुर के देवा स्कूल में इसे क्वारंटीन कर दिया गया था। इसी प्रकार, दूसरा मरीज दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धनेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। यह भी 29 मई को श्रमिक एक्सप्रेस से गोरखपुर आए। वहां से परिवहन की बस से अपने गांव पहुंचा। यहां आने पर इन्हें मुहम्मदाबाद के चांदनी पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया। इसी बीच, तबियत खराब होने पर इनकी 31 मई को सैंपलिंग की गई। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन हरकत में आ गया और देर शाम तक इन्हें क्वारंटीन सेंटरों से एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद कोरोना अस्पताल भेजवा दिया गया। इधर, जिले में लगातार मिल रहे मरीजों की वजह से नागरिकों में भी दहशत है। जिले में इस समय बाहर से आए प्रवासियों के चलते लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। अभी शुक्रवार को ही जिले में एक दिन में सबसे अधिक 21 मरीज मिले थे, जिसके बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed