फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Today the lowest section of the society is happy: MP Mast

आज समाज का सबसे निचला तबका खुशहाल : सांसद मस्त

Fri, 15 Apr 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Today the lowest section of the society is happy: MP Mast
रेवतीपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त। - फोटो : GHAZIPUR
स्थानीय पंचायत भवन में शुक्रवार को सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत जनजातीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से समाज का सबसे निचला और संसाधन विहीन समुदाय आज खुशहाल है। कहा कि भाजपा की प्रदेश व केन्द्र सरकार ने जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर इसे सार्थक किया है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान किसी को भी अन्न की कोई कमी नहीं हुई और सरकार आज भी नि:शुल्क राशन वितरण कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित कर गुमराह करने वाले यह लोग अपने परिवार के अलावा किसी की भलाई नहीं करने वाले। पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के मंत्रिमंडल में सबको समान रूप से शामिल किया गया है। जो इस समाज के लोगों के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि अपने हक अधिकार से कभी किसी से समझौता भी नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह की आठ महिला सदस्य पार्वती, राधिका, शोभा, सोनम, किरन, उर्मिला, पूनम और लक्ष्मी को सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पीयूष राय और ओमप्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राहुल राय, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, जयशंकर राय, अनुप खरवार, अमरेंद्र, प्रदीप गोंड, अजय खरवार, जितेन्द्र गोंड, संजय खरवार, रितेश, संतोष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद खरवार व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed