फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Today the depot will get 6 new buses, tomorrow 12 will go for election duty.

Ghazipur News: आज डिपो को मिलेगी 6 नई बसें, कल चुनाव ड्यूटी में जाएंगी 12

Sun, 14 Apr 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Today the depot will get 6 new buses, tomorrow 12 will go for election duty.
गाजीपुर। रोडवेज की बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्थानीय डिपो को छह नई बसें मिलेंगी। ये बसें रविवार को यहां आ जाएगी। इन्हें लेने के लिए चालक कानपुर भेजे गए हैं। उधर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न तिथियों पर डिपो की 54 बसें भेजी जाएंगी। सोमवार को 12 बसें पीलीभीत के लिए चुनाव ड्यूटी पर जाएंगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जोर पकड़ने लगी है। सात चरणों में कराए जा रहे इस चुनाव में सुरक्षा कर्मियों को लाने एवं ले जाने के लिए रोडवेज की बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई जा रही हैं। स्थानीय डिपो की 54 बसें विभिन्न चरणों में होने वाले चुनाव के लिए अलग-अलग तिथियों पर भेजी जाएंगी। 15 अप्रैल को 12 बसें पुलिस कर्मियों को लेकर पीलीभीत तथा 22 को दो बसें अमरोहा जाएंगी। इसी क्रम में तीन मई को छह बरेली तथा 10 मई को 10 बसें बहराइच भेजी जाएंगी। इसके साथ ही 17 मई को चुनाव ड्यूटी में गोंडा जाने के लिए दो बसों की मांग की गई है। यही नहीं तीन मई को होमगार्डों को लेकर 18 और बसें जाएंगी। इससे पहले फरवरी माह की शुरुआत में दो तथा बीते मार्च महीने के अंत में दो बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी जा चुकी हैं। इस तरह से कुल 54 बसें लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में जाएंगी। छह नई बसें मिलने के बाद डिपो के बेड़े में कुल 70 में 54 बसों के जाने के बाद 16 शेष रह जाएंगी। ऐसे में बसों की कमी यात्रियों को खलेगी।
विज्ञापन


--------
डिपो को छह नई बसें रविवार को मिल जाएंगी। सोमवार को लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में 12 बस भेजी जाएगी। इसके बाद विभिन्न तिथियों में डिपो की और बसेंं चुनाव ड्यूटी में जाएंगी। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका प्रयास किया जाएगा।- वीके पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed