{"_id":"58064df24f1c1b562c703a60","slug":"today-shall-the-marital-vow-suhaginen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनें आज रखेंगी करवा चौथ का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनें आज रखेंगी करवा चौथ का व्रत
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
मिश्रबाजार में करवा चौथ के व्रत के लिए करवा एवं चलनी की खरीददारी करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर महिलाएं बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। मंगलवार को शहर की बाजारों में जहां सुबह से लेकर देर शाम तक पूजा सामग्रियों की खरीददारी होती रही, वहीं सर्राफा बाजार में भी चहल-पहल रही। सजने-संवरने के क्रम में शहर के ब्यूटी पार्लरों में जहां महिलाओं की भीड़ रही, वहीं मेहंदी रचाने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। इस पर्व पर निर्जल व्रत रहकर महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं और रात में चलनी से पति का दीदार कर व्रत तोड़ती हैं।
मंगलवार को बाजारों में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। दूकानों से चलनी, कुश, मिट्टी का करवा, रोली, चंदन आदि पूजा सामग्री की खरीददारी की। मिश्रबाजार से लेकर टाउनहाल तक कई दूकानें इन सामानों से सजी हुई थी।
कपड़ा की दूकानों पर भी साड़ी, सूट तथा अन्य प्रकार के परिधानों की बिक्री होती रही। श्रृंगार सामग्री की दूकानों पर चूड़ी, कंगन, बिंदी और अन्य प्रसाधनों की खरीद का क्रम बना रहा। पर्व के चलते सर्राफा बाजार भी गुलजार रहा। श्रृंगार के क्रम में गहनों की बड़ी भूमिका होती है। कई महिलाओं ने नए फैशन और डिजाइनदार गहनों की खरीददारी की। महिलाओं में संजने-सवंरने की भी होड़ मची रही। पिया के सामने सोलह श्रृंगार कर जाने के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं में उत्साह दिखा। ब्यूटी पार्लरों में फेशियल, बाल कटिंग के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। मेहंदी रचाने की भी होड़ मची रही।