फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Today is the deadline for the verification of Anganwadi assistants

Ghazipur News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सत्यापन की अंतिम तिथि आज

Thu, 14 May 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Today is the deadline for the verification of Anganwadi assistants
गाजीपुर। आंगनबाड़ी सहायिका के 1352 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आवेदकों के अभिलेखों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। अभिलेखों के सत्यापन का कार्य डीएम अनुपम शुक्ला द्वारा गठित त्रिस्तरीय समिति कर रही है। वहीं सत्यापन की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है। प्रभारी डीपीओ संजय सोनी ने बताया कि गठित समिति की ओर से तीन मई से शार्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। अभिलेखों के सत्यापन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित थी। लेकिन, कुछ अभ्यर्थियों के अनुपस्थिति रहने के कारण सत्यापन का कार्य 12 मई तक बढ़ा दिया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों के स्थान पर पुनः नवीन अभियर्थियों को शार्ट लिस्टेड करते हुए उनकी सूची जारी करते हुए उनके अभिलेखों का सत्यापन 14 मई तक सत्यापन कार्य पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed