{"_id":"60806ec08ebc3ec369764c56","slug":"timbers-of-infected-roaming-in-the-corona-ward-ghazipur-news-vns5861490126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वार्ड में बेरोकटोक घूम रहे संक्रमितों के तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वार्ड में बेरोकटोक घूम रहे संक्रमितों के तीमारदार
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती संक्रमित मरीजों के तीमारदार बेरोकटोक परिसर में घूम रहे हैं। ऐसे में अन्य लोगों में भी संक्रमण फैलाने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं लापरवाही का आलम यह है कि अस्पताल प्रशासन इनके आवागमन पर रोक लगाने के बजाए चुप्पी साधे है, जिससे सामान्य मरीजों के भी संक्रमित होने का डर बना हुआ है।
वर्तमान समय में जिला अस्पताल में स्थापित कोरोना वार्ड में 29 मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं संक्रमितों के परिवार के लोगों का बेरोकटोक कोरोना वार्ड में आते जाते हैं, जिससे संक्रमण के फैलने की आंशका बनी है। कोरोना वार्ड में तैनात डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वार्ड में आवागमन के लिए मना करने पर भर्ती संक्रमित मरीजों के परिवार के लोग कहासुनी करने के साथ मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। सबसे भयावह स्थिति तो यह है कि वार्ड में आने के साथ ही वे परिसर में इधर-उधर बैठ रहे हैं और चाय-पान की दुकानों पर खरीदारी कर रहे हैं।
सांस फूलने वाले मरीजों की नहीं हो रही जांच
गाजीपुर। जिला अस्पताल के आपातकक्ष में शाम के समय पहुंच रहे मरीजों की कोरोना जांच नहीं हो रही है। उन्हें सीधे वार्ड में भर्ती कर दिया जा रहा है। यह स्थिति उन मरीजों के साथ भी बनी हुई है, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जबकि उनकी दूसरे दिन जांच कराई जा रही है तो पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के भी संक्रमित होने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
जिला अस्तपाल का नहीं हो रहा सैनिटाइजेशन
गाजीपुर। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही कहिए अथवा मनमानी अब तक जिला अस्पताल का सैनिटाइजेशन ही नहीं कराया गया है। जबकि प्रतिदिन गंभीर रूप से पीड़ित कोरोना संक्रमित मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। यही नहीं उपचार के दौरान कई संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। ऐसे में जिला अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।
कोविड वार्ड में किसी के आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। संक्रमितों के तीमारदारों के आने-जाने की शिकायत मिली है। चिन्हित कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डा. जीसी मौर्या, सीएमओ।
कोरोना वार्ड में आने-जाने के लिए संक्रमितों के तीमारदारों को मना किया जा रहा है, लेकिन वे कहासुनी एवं मारपीट पर आमादा हो जा रहे हैं। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है।
- डा. राजेश सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक जिला अस्पताल