{"_id":"6820e8ec4d1e40df510d5524","slug":"tilwan-titans-won-the-title-by-14-runs-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-132485-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तिलवां टाइटंस ने 14 रन से जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तिलवां टाइटंस ने 14 रन से जीता खिताब
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित टी-20 प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल तिलवां टाइटंस एवं रेवतीपुर रॉयल्स के बीच खेला गया। इसमें तिलवां टाइटंस ने 14 रनों से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।
फाइनल में तिलवां टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 88 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित बोल्ट ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। जवाब में रेवतीपुर रॉयल्स की टीम 74 रन ही बना सकी। रेवतीपुर की ओर से विक्की पांडेय ने 16 रन बनाकर तीन विकेट लिए।
विजेता टीम के रोहित बोल्ट को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया, जबकि उप विजेता रेवतीपुर रॉयल्स के विक्की पांडेय को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक अजीत सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों को कप प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया है, वह प्रशंसनीय है। खेल में हार-जीत लगी रहती है। जरूरी यह है कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करें।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय, शुभम शर्मा, आशुतोष राय, अनय राय, विक्की पांडेय, रजनीश पांडेय, सत्यम राय, भुवंर, अंकित, जयशंकर राय, राजेश उपाध्याय, राहुल राय, बाचा पांडेय आदि मौजूद थे। अंपायर की भूमिका प्रभाकर राय और नीलकंठ राय ने निभाई। कमेंट्री जनमेजय चौरसिया और प्रदीप राय ने की।