फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Till now the property worth 200 crores of Mukhtar and close ones has been attached.

Ghazipur News: अब तक मुख्तार और करीबियों के 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 13 Apr 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Till now the property worth 200 crores of Mukhtar and close ones has been attached.
मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब तक करीब 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। यहीं नहीं मुख्तार से जुड़े अन्य अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। शासन की कर्रवाईयों का डंडा संगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ लगातार चल रहा है। अब तक आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी, उनके रिश्तेदार और गैंग से संबंधित 200 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं मुख्तार अंसारी, उसके रिश्तेदार और करीबियों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। जिले के साथ ही अन्य जनपदों में भी उनकी संपत्ति को चिह्नित कर कुर्क किया जा रहा है। मुख्तार के चचेरे भाई मंसूर, चाचा खुर्शेदुलहक अंसारी और मंसूर की पत्नी आविदा ने लखनऊ के डा. वैजनाथ रोड न्यू हैदराबाद मोहल्ला के काल्विन कालेज वार्ड में 16 अगस्त 2015 को 284.57 वर्ग मीटर भूमि को 65 लाख 45 हजार 110 रुपये में क्रय किया था। मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों की अवैध संपत्तियों की विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद ने गत 20 मार्च को इस भूमि के संबंध में अपनी आख्या पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया। जिस पर एसपी ने 27 मार्च को अपनी संस्तुति दी थी। जांच में मिला कि इस संपत्ति को मुख्तार अंसारी ने अपने चाचा, चचेरे भाई व उसकी पत्नी के नाम से लिया था। इस संपत्ति को उसने एक गिरोह बनाकर और लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करते हुए अवैध तरीके से अर्जित की थी। जिसपर जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने का आदेश दिया था। जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed