फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thunderstorm accompanied by drizzle, broken pole, power outage in 82 villages including the city

Ghazipur News: आंधी के साथ बूंदाबांदी, टूटा खंभा शहर समेत 82 गांवों में बिजली गुल

Sat, 04 Apr 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm accompanied by drizzle, broken pole, power outage in 82 villages including the city
मनिहारी में बूंदाबांदी के बाद भींगा गेहूं का बोझ-संवाद
गाजीपुर। जनपद में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप रही। दोपहर बाद मौसम बदलने के साथ आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। 25 मिनट में एक एमएम बारिश हुई। आंधी से जिले में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। बिजली का एक खंभा भी गिर गया। आंधी से शहर समेत जिले के 82 गांवों में पांच घंटे से ज्यादा समय से बत्ती गुल रही। जनपद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदाबांदी व आंधी के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मनिहारी क्षेत्र में गेहूं का बोझ बूंदाबांदी भीग गया। हालांकि आंधी व बूंदाबांदी के कारण फसल नुकसान होने की खबर प्रकाश में नहीं आई। इसका सबसे अधिक प्रभाव बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर देखने को मिला। बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र सनेहुआ के नए सब स्टेशन में 33000 तार में ब्रेकडाउन हो गया। वहीं पुराना सनेहुआ सब स्टेशन देवली ईटयू फिटर की इनकमिंग केबल ब्लास्ट कर गई। इससे क्षेत्र के 20 गांवों में चार घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

कासिमाबाद क्षेत्र के खजुहा में तेज आंधी के कारण बिजली का खंभा टूट गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई जनक्षति नहीं हुई। बरेसर क्षेत्र में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी से किसान परेशान रहे। सुबह नौ बजे से क्षेत्र के 12 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। नंदगंज क्षेत्र में सादात से 33 हजार मेन तार क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण 50 गांवों में बिजली आपूर्ति साढ़े चार घंटे से ठप रही। अंधेरे में डूबा शहर : आंधी व बूंदाबांदी के कारण शहर में शाम चार बजे से बिजली कटौती की गई थी। समाचार लिखे जाने तक साढ़े सात बजे तक बिजली नहीं आई थी। इसके कारण शाम होते ही पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। इसके कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed