{"_id":"63406d88917fa833746956f0","slug":"three-women-arrested-stealing-wearing-burqa-ghazipur-news-vns67797174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: बुर्का पहनकर चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, ट्रेन में यात्रियों के सामान पर फेर देती थीं हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: बुर्का पहनकर चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, ट्रेन में यात्रियों के सामान पर फेर देती थीं हाथ
Sat, 08 Oct 2022 10:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:20 AM IST
सार
बुर्का पहनकर यात्रियों के कीमती सामान को चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गाजीपुर आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़ा है। इन्हें गाजीपुर सिटी स्टेशन से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने गुरुवार को गाजीपुर सिटी स्टेशन से बुर्का पहनी तीन महिला चोरों को गिरफ्तार किया। हरिहर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री ललिता देवी पत्नी दूधनाथ का गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया। शिकायत पर सुरक्षा बल ने तीन महिला चोरों को मंगलसूत्र के साथ रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के सामने से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मालूम हो कि महिला चोर भीड़भाड़ वाले सभी रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी से बचने के लिए बुर्का पहन कर ट्रेन में किसी महिला यात्री के चढ़ते समय गले से जेवर, पर्स और कीमती सामान निकाल लेती हैं और साथी को पकड़ा कर बाथरूम में जाकर बुर्का उतार लेती हैं। जिससे उनकी पहचान न हो पाए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में भी बुर्का पहनकर चोरी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार महिलाओं में सीमा पत्नी राजन निवासी अमदही थाना जहानागंज जिला मऊ, मनीषा पत्नी रामलखन निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ और पुलू पत्नी राज निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ के तौर पर पहचान हुई है।
विज्ञापन