फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three supporters arrested for ruckus for re-counting

पुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुन: मतगणना के लिए हंगामा कर रहे तीन समर्थक गिरफ्तार

Sun, 14 May 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three supporters arrested for ruckus for re-counting
निर्दल प्रत्याशी ऊषा यादव के पति सहित तीन बैठे थे धरना पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरनगर स्थित सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नगर निकाय चुनाव की चल रही मतगणना के दौरान जंगीपुर नगर पंचायत चेयरमैन पद की निर्दल प्रत्याशी ऊषा यादव के पति सहित तीन समर्थकों ने हार के बाद पुन: मतगणना की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही धरने पर बैठ गए। पुलिस तीनों समर्थकों को तत्काल गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ करने के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
नगर पंचायत जंगीपुर चेयरमैन की निर्दल प्रत्याशी रूखसाना परवीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी ऊषा यादव को 117 वोटों से पराजित किया। इधर जीत की घोषणा होते ही निकटतम ऊषा यादव के पति सखीचंद यादव समर्थकों के साथ पुन: मतगणना कराने के लिए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

आवाज सुनकर मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने- बुझाने में जुट गए, लेकिन तीनों समर्थक धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस तीनों समर्थकों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई और पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी के समर्थक सखीचंद यादव, समरजीत यादव सहित तीन पुन: मतगणना की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिए थे। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed