फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three smugglers arrested for stopping the train

ट्रेन रोक शराब चढ़ा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested for stopping the train
दिलदारनगर आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने कुछमन एवं सकलडीहा के मध्य मंगलवार की देर शाम 22971 बांद्रा- पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोक शराब चढ़ा रहे तीन तस्करों को धर-दबोचा। साथ ही 96 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कुछ दिनों से डीडीयू एवं सकलडीहा स्टेशन के मध्य ब्लॉक सेक्शन में शराब माफियाओं द्वारा ट्रेन में शराब चढ़ाए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम उस स्थान को चिह्नित किया गया। कुछमन एवं सकलडीहा के मध्य किलोमीटर नंबर 741/20 के पास 22971 बांद्रा- पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसे ही पहुंची। पहले से छिपे शराब तस्करों के द्वारा गाड़ी को रोककर शराब चढ़ाने का प्रयास किया जाने लगा। टीम ने जब पकड़ने का प्रयास किया तो शराब तस्करों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। टीम ने दो शराब तस्कर बिहार के पटना जनपद के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर नेउरा निवासीमुहम्मद फैज अंसारी और मुहम्मद आगाज सिद्दिकी को धर-दबोचा। उन दोनों कीनिशानदेही पर ही उसके एक अन्य साथी मुहम्मद अरमान को ट्रेन में चिह्नित कर पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन को चैनपुलिंग कर रोका गया है। टीम ने गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से 96 लीटर शराब बरामद की गई । आरपीएफ इंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने बताया कि तीनों तस्करों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed