फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three Projects Will Transform the District's Profile on the Railway Map

Ghazipur News: तीन परियोजनाओं से रेलवे मानचित्र पर बदलेगी जिले की तस्वीर

Fri, 24 Apr 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three Projects Will Transform the District's Profile on the Railway Map
रेलवे की खबर में...औड़िहार-वाराणसी रेलखंड-संवाद
गाजीपुर। तीन परियोजनाओं के माध्यम से रेलवे मानचित्र पर जिले की तस्वीर बदलने जा रही है। इसमें औड़िहार-भटनी रेलखंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण, औड़िहार वाराणसी रेलखंड के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव व सोनवल से भदौरा तक नई रेलवे लाइन बिछाने की कवायद शामिल है।
विज्ञापन

ये तीनों परियोजनाएं जनपद में रेलवे के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। तीन से पांच वर्षों में जनपद रेलवे के नक्शे पर नए लुक में नजर आएगा। दो वर्षों से औड़िहार-भटनी रेलखंड के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। कार्य अंतिम चरण में है। 117 किलोमीटर लंबे रेलखंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण 1177.96 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। सितंबर तक प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ जाएगी। साथ ही ट्रेनों की संख्या बढ़ने की संभावना भी बलवती हो जाएगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी।
विज्ञापन

औड़िहार-वाराणसी सिटी के बीच 31.6 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन बिछाने से काशी व जनपद के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। तीसरी रेलवे लाइन बिछाने पर 497.07 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। एक महीने पहले इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। इससे वाराणसी-गाजीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव कम होगा, गति बढ़ेगी और माल ढुलाई (प्रति वर्ष 1.99 मिलियन टन) में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए बजट का एलान किया गया। वर्तमान में इसका डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। वहीं सोनवल से भदौरा तक 11 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाने की कवायद चल रही है। सात गांवों की 40 बीघा भूमि अधिग्रहित करने के लिए 378 लाख रुपये जारी किए गए हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई रेलवे लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नई रेलवे लाइन बिछ जाने के बाद गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन सीधे तौर पर दिल्ली-हावड़ा रेलखंड से जुड़ जाएगा। इससे ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed