फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three new found corona positive including a woman in Ghazipur

गाजीपुर में एक महिला समेत तीन नए मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 155 

Fri, 05 Jun 2020 11:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 05 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three new found corona positive including a woman in Ghazipur
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

गाजीपुर जिले में शुक्रवार को एक महिला समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले। तीनों मुंबई से आए थे। जिले में अब कुल संक्रमित 155 हो गए। इनमें 68 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 87 है। सभी का मुहम्मदाबाद स्थित एल-1 कोविड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मरीजों में से एक सादात के प्यारेपुर गांव का रहने वाला है। वह 28 मई को श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से गोंडा आया। वहां से सरकारी बस से गाजीपुर जिला मुख्यालय पहुंचा। वहां इसकी स्क्रीनिंग की गई। समस्या पाए जाने के बाद 31 मई को इसकी सैंपलिंग की गई और दुल्लहपुर के देवा स्कूल में इसे क्वारंटीन कर दिया गया था। इसी प्रकार, दूसरा मरीज दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धनेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी 29 मई को श्रमिक एक्सप्रेस से गोरखपुर आया। वहां से परिवहन की बस से गांव पहुंचा। यहां आने पर मुहम्मदाबाद के चांदनी पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया। फिर 31 मई को सैंपलिंग की गई। दोनों को एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद कोरोना अस्पताल भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देर रात जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वह बीते 31 मई को मुंबई से यहां आई थी। उसी दिन देर शाम उसका सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसके संपर्क में आने वाले की सूची तैयार की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed